Move to Jagran APP

अलग-अलग राज्यों से आए 37 प्रवासी

लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे नागरिकों व श्रमिकों का अपने गृह जिला खूंटी आगमन जारी है। गत दो दिन शनिवार व रविवार को जिला प्रशासन द्वारा दूसरे राज्यों में फंसे तोरपा व अड़की प्रखंड के 37 प्रवासियों को खूंटी लाया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2020 06:56 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 06:56 PM (IST)
अलग-अलग राज्यों से आए 37 प्रवासी
अलग-अलग राज्यों से आए 37 प्रवासी

खूंटी : लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे नागरिकों व श्रमिकों का अपने गृह जिला, खूंटी आगमन जारी है। गत दो दिन शनिवार व रविवार को जिला प्रशासन द्वारा दूसरे राज्यों में फंसे तोरपा व अड़की प्रखंड के 37 प्रवासियों को खूंटी लाया गया। सभी प्रवासियों की संबंधित प्रखंड के सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में थर्मल स्क्रीनिग व स्वास्थ्य जांच की गई। रेड जोन से आये 18 प्रवासियों को सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कर दिया गया। वहीं ग्रीन जोन से आए 19 प्रवासियों को होम क्वारंटाइन का निर्देश दिया गया।

loksabha election banner

क्वारंटाइन सेंटर के लिए रवाना करने से पहले सभी को चेताया गया कि क्वारंटाइन सेंटर के सरकारी नियमों का पूर्णत: अनुपालन किया जाना आवश्यक है। उन नियमों का उल्लघंन करने पर दोषी प्रवासी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

----

14,543 लोग क्वारंटाइन से हुए मुक्त

विदित हो कि गत 26 अगस्त तक लॉकडाउन की वजह से विभिन्न राज्यों व झारखंड के दूसरे जिलों में फंसे 14,747 नागरिकों व श्रमिकों को जिला प्रशासन द्वारा खूंटी जिले में लाया जा चुका है। इनमें से 55 लोग होम क्वारंटाइन में हैं और 149 लोग सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती हैं। 11 लोगों को पूर्व में ही रिम्स, रांची स्थानांतरित किया गया था। अब तक 14,543 लोग नोवेल कोरोना वारस को पराजित कर क्वारंटाइन सेंटर से मुक्त हो चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.