जिले में मिले 32 कोरोना संक्रमित, 36 हुए स्वस्थ
जिले में सोमवार को 32 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें सर्वाधिक 19 संक्रमित अड़की प्रखंड के हैं।
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 09:30 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2020 05:14 AM (IST)
खूंटी : जिले में सोमवार को 32 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें सर्वाधिक 19 संक्रमित अड़की प्रखंड के हैं। इसके अतिरिक्त खूंटी नगर पंचायत का एक, कर्रा प्रखंड के पांच, तोरपा प्रखंड के तीन एवं दो-दो संक्रमित मुरहू व रनिया प्रखंड के हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1594 हो गई है। यह जानकारी सिविल सर्जन डाक्टर प्रभात कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि रविवार को 36 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए और उन्हें डेडीकेटेड कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इन्हें मिलाकर अब तक जिले में 1258 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 332 सक्रिय मरीज हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें