जिले में मिले 27 संक्रमित, 12 हुए स्वस्थ
जले में शनिवार को 27 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें सर्वाधिक 13 संक्रमित तोरपा प्रखंड के हैं।
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 10:39 PM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2020 05:14 AM (IST)
खूंटी : जिले में शनिवार को 27 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें सर्वाधिक 13 संक्रमित तोरपा प्रखंड के हैं। इसके अतिरिक्त आठ खूंटी, चार रनिया तथा एक-एक संक्रमित अड़की व मुरहू प्रखंड के हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1545 हो गई है। यह जानकारी सिविल सर्जन डाक्टर प्रभात कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को 12 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। इन्हें डेडीकेटेड कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इन्हें मिलाकर अब जिले में 1221 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 320 सक्रिय मरीज हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें