विभिन्न राज्यों व जिलों से खूंटी लाए गए 26 प्रवासी
वैश्विक महामारी कोविड-19 संकट को लेकर लॉकडाउन की वजह से दूसरे राज्यों में फंसे नागरिकों व श्रमिकों का अपने गृह जिला खूंटी आने का सिलसिला जारी है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 07:33 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 07:33 PM (IST)
खूंटी : वैश्विक महामारी कोविड-19 संकट को लेकर लॉकडाउन की वजह से दूसरे राज्यों में फंसे नागरिकों व श्रमिकों का अपने गृह जिला, खूंटी आने का सिलसिला जारी है। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न राज्यों में फंसे खूंटी जिले के 26 महिला-पुरुष मजदूरों व नागरिकों को सोमवार को उनके गृह जिला खूंटी लाया गया। सभी प्रवासियों की संबंधित प्रखंड के सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में थर्मल स्क्रीनिग व स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें से रेड जोन से आए 23 प्रवासियों को थर्मल स्क्रीनिग व स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सरकारी क्वारंटाइन में भेजा गया। वहीं, ग्रीन जोन से आए तीन नागरिकों व श्रमिकों को होम क्वारंटाइन किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें