जिले में मिले 26 संक्रमित, 33 हुए स्वस्थ
जिले में रविवार को 26 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 26 संक्रमितों मे चार खूंटी के हैं। इसके अतिरिक्त एक मुरहू 10 अड़की तथा 11 संक्रमित तोरपा प्रखंड के हैं।
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Sep 2020 09:10 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 06:17 AM (IST)
खूंटी : जिले में रविवार को 26 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 26 संक्रमितों मे चार खूंटी के हैं। इसके अतिरिक्त एक मुरहू, 10 अड़की तथा 11 संक्रमित तोरपा प्रखंड के हैं। तोरपा प्रखंड के 11 संक्रमितों में से एक बारकुली व पांच तोरपा के हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 888 हो गई है। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती 33 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। रविवार को इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन्हें मिलाकर अब जिले में 604 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 312 सक्रिय मरीज हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें