मास्क चेकिग अभियान में वसूले गए 2400 रुपये
तोरपा में गुरुवार को थाना व अंचल कार्यालय द्वारा मास्क जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बगैर मास्क के पकड़े गए 12 लोगों से 2400 रुपये जुर्माना वसूला गया।
तोरपा : तोरपा में गुरुवार को थाना व अंचल कार्यालय द्वारा मास्क जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बगैर मास्क के पकड़े गए 12 लोगों से 2400 रुपये जुर्माना वसूला गया। थाना व अंचल कार्यालय की टीम ने मेन रोड व दुकानों में घूम-घूम कर मास्क चेकिग अभियान चलाया। इसके साथ ही बस में यात्रा कर रहे लोगों के साथ वाहन चालक एवं उप चालक के मास्क की भी जांच की गई। साथ ही लोगों को यह हिदायत दी गई कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति यात्रा करने के दौरान मास्क अवश्य लगाए। ऐसा नहीं करने वाले लोगों के पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा। इस दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक बसों के साथ-साथ निजी व दुपहिया वाहन से यात्रा कर रहे लोगों की भी मास्क चेकिग की गई। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार कहा कि जिस तरह से महामारी फैल रही है, लोगों से निवेदन है मास्क का उपयोग हमेशा करे। अभियान में अंचल कार्यालय के सीआइ अरविद बिहारी दास, आकाश गुप्ता, तोरपा थाना के संदीप बनर्जी व मुसाफिर यादव आदि शामिल थे।
---
रनिया पुलिस ने भी चलाया मास्क जांच अभियान
रनिया : रनिया थाना की पुलिस ने गुरुवार को मुख्य पथ पर मास्क जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस जवानों ने राहगीर व वाहन चालकों को मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करने के प्रति जागरूक किया। बगैर मास्क के पकड़े गए लोगों को मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी मास्क जांच अभियान चलाया गया।