जिले में मिले 22 संक्रमित, 81 हुए स्वस्थ
जिले में मंगलवार को 22 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 22 संक्रमितों में सर्वाधिक 10 संक्रमित कर्रा प्रखंड के हैं।
By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 09:24 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 05:15 AM (IST)
खूंटी : जिले में मंगलवार को 22 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 22 संक्रमितों में सर्वाधिक 10 संक्रमित कर्रा प्रखंड के हैं। इसके अतिरिक्त पांच खूंटी प्रखंड के, चार तोरपा, एक मुरहू एवं दो संक्रमित अड़की प्रखंड के हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1457 हो गई है। यह जानकारी सिविल सर्जन डाक्टर प्रभात कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 81 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इन्हें मिलाकर अब तक जिले में 1179 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 274 सक्रिय मरीज हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें