खूंटी में फिर मिले 22 कोरोना पॉजिटिव, 36 संक्रमित हुए स्वस्थ
जिले में शुक्रवार को 22 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 22 संक्रमितों में खूंटी के 12 हैं। इसके अतिरिक्त दो मुरहू और आठ संक्रमित रनिया प्रखंड के हैं।
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Aug 2020 08:23 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 06:21 AM (IST)
खूंटी : जिले में शुक्रवार को 22 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 22 संक्रमितों में खूंटी के 12 हैं। इसके अतिरिक्त दो मुरहू और आठ संक्रमित रनिया प्रखंड के हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 650 हो गई है। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती 36 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। शुक्रवार को इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन्हें मिलाकर अब तक जिले में 444 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 201 सक्रिय मरीज हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें