जिले में अब तक पहुंचे 14,775 प्रवासी
कोरोना महामारी को लेकर लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों का अपने गृह जिला खूंटी आने का सिलसिला जारी है। गत शुक्रवार को एक प्रवासी जिला प्रशासन द्वारा खूंटी लाया गया। थर्मल स्कैनिग व स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे होम क्वारंटाइन किया गया।
खूंटी : कोरोना महामारी को लेकर लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों का अपने गृह जिला खूंटी आने का सिलसिला जारी है। गत शुक्रवार को एक प्रवासी जिला प्रशासन द्वारा खूंटी लाया गया। थर्मल स्कैनिग व स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे होम क्वारंटाइन किया गया।
जिला सर्विलेंस इकाई, खूंटी के अनुसार विभिन्न राज्यों से अब तक अपने गृह जिला खूंटी पहुंचने वाले महिला-पुरुष मजदूरों व अन्य प्रवासियों की संख्या 14,775 हो गई है। इनमें से वर्तमान में 60 प्रवासी होम क्वारंटाइन और 18 प्रवासी सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती हैं। 14,696 प्रवासियों को क्वारंटाइन की अवधि पूर्ण करने के बाद क्वारंटाइन सेंटर से मुक्त किया जा चुका है।