जिले में 14 संक्रमित और मिले
जिले में शुक्रवार को 14 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 14 संक्रमितों में एक खूंटी शहर का है वहीं कर्रा प्रखंड के सात मुरहू के दो और रनिया प्रखंड के चार संक्रमित हैं।
खूंटी : जिले में शुक्रवार को 14 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 14 संक्रमितों में एक खूंटी शहर का है, वहीं कर्रा प्रखंड के सात, मुरहू के दो और रनिया प्रखंड के चार संक्रमित हैं। इन्हें मिलाकर अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 535 हो गई है। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती 12 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। इन सभी की रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव आई। इन्हें मिलाकर अब तक जिले में 307 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 223 सक्रिय मरीज हैं।
--
208 संक्रमित पुलिसकर्मियों में 171 हुए स्वस्थ : एसपी
जिल में 208 पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इनमें से अब तक 171 स्वस्थ हो चुके हैं। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने शुक्रवार को दी। एसपी ने बताया कि स्वस्थ हुए सभी पुलिसकर्मियों को कुछ दिनों तक क्वारंटाइन में रखा जा रहा है। जिले में सभी पुलिसकर्मियों को काढ़ा सहित अन्य इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाने वाले आहार उपलब्ध कराए जा रहे हैं।