जिले में मिले 12 कोरोना पॉजिटव, 33 मरीज हुए स्वस्थ
जिले में गुरुवार को 12 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 12 संक्रमितों में 10 संक्रमित कर्रा प्रखंड के हैं तथा तोरपा और मुरहू प्रखंड का एक-एक संक्रमित है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Aug 2020 08:27 PM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 06:19 AM (IST)
खूंटी : जिले में गुरुवार को 12 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 12 संक्रमितों में 10 संक्रमित कर्रा प्रखंड के हैं तथा तोरपा और मुरहू प्रखंड का एक-एक संक्रमित है। इन्हें मिलाकर जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 521 हो गई है। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती 33 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। इन सभी की रिपोर्ट गुरुवार को निगेटिव आई। इन्हें मिलाकर अब तक जिले में 295 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 221 सक्रिय मरीज हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें