अलग-अलग राज्यों से आए 11 प्रवासी
वैश्विक महामारी कोविड-19 संकट को लेकर लॉकडाउन की वजह से दूसरे राज्यों में फंसे नागरिकों व श्रमिकों का अपने गृह जिला खूंटी आने का सिलसिला जारी है।
खूंटी : वैश्विक महामारी कोविड-19 संकट को लेकर लॉकडाउन की वजह से दूसरे राज्यों में फंसे नागरिकों व श्रमिकों का अपने गृह जिला, खूंटी आने का सिलसिला जारी है। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न राज्यों में फंसे खूंटी जिले के 11 महिला-पुरुष मजदूरों व नागरिकों को गुरुवार को उनके गृह जिला खूंटी लाया गया। सभी प्रवासियों की संबंधित प्रखंड के सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में थर्मल स्क्रीनिग व स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें से रेड जोन से आए तीन प्रवासियों को थर्मल स्क्रीनिग व स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सरकारी क्वारंटाइन में भेजा गया। वहीं एक प्रवासी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। साथ ही ग्रीन जोन से आए सात प्रवासियों को होम क्वारंटाइन किया गया।