जिले में मिले 11 संक्रमित, 20 हुए स्वस्थ
जिले में शनिवार को 11 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 11 संक्रमितों में दो संक्रमित खूंटी शहर के हैं वहीं कर्रा मुरहू व रनिया प्रखंड के तीन-तीन संक्रमित हैं।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 08:28 PM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 08:28 PM (IST)
खूंटी : जिले में शनिवार को 11 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन 11 संक्रमितों में दो संक्रमित खूंटी शहर के हैं, वहीं कर्रा, मुरहू व रनिया प्रखंड के तीन-तीन संक्रमित हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 546 हो गई है। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि डेडीकेटेड कोविड अस्पताल में भर्ती 20 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए है। शनिवार को इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इन्हें मिलाकर अब तक जिले में 327 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 214 सक्रिय मरीज हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें