सांप काटने से सटकी गांव में युवक की मौत
कुंडहित (जामताड़ा) शनिवार की रात कुंडहित प्रखंड में सांप के काटने से एक 20 वर्षीय यु
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Jul 2021 07:23 PM (IST)Updated: Sun, 11 Jul 2021 07:23 PM (IST)
कुंडहित (जामताड़ा) : शनिवार की रात कुंडहित प्रखंड में सांप के काटने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। विक्रमपुर पंचायत अंतर्गत सटकी गांव निवासी शेख असलम की मौत हुई। परिवार में मातम छाया हुआ है। युवक अपने घर में सोया हुआ था। इसी बीच करैत सांप ने उसे डस लिया। शेख असलम को जब किसी चीज के काटने का अनुभव हुआ तो लाइट जलाकर देखा कि एक सांप बगल से गुजर रहा है। सांप को देखकर हल्ला करने के बाद परिजनों ने उस सांप को पकड़ कर मार दिया। दूसरी तरफ युवक को सुबह इलाज के लिए सिउड़ी सदर अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें