प्रदूषित वातावरण को शुद्ध करने का एकमात्र तरीका है यज्ञ
जामताड़ा भाजपा नेता नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कलश यात्रा में हिस्सा
जामताड़ा : भाजपा नेता नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया। नारायणपुर के बादलपुर में हो रहे तीन दिवसीय महारुद्र यज्ञ के शुभारंभ पर स्थानीय महिलाओं द्वारा पवित्र घुरतरिया नदी से कलश यात्रा प्रारंभ हुई। महिलाएं बादलपुर स्थित यज्ञ स्थल तक पैदल पहुंचीं। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने श्रद्धा भाव से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा में हिस्सा लिया।
इस दौरान भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि यज्ञ प्राचीन पद्धति है। इससे तन-मन एवं वातावरण तीनों ही पवित्र हो जाता है। सनातन धर्म के लोगों द्वारा यज्ञ का अनुष्ठान करने का प्राचीन संस्कृति रही है। वर्तमान समय में यज्ञ करना और भी लाभदायक है। क्योंकि चारों तरफ प्रदूषित वातावरण को शुद्ध करने का एक ही मात्र तरीका है यज्ञ। इस अवसर पर नारायणपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय ओझा, मुकेश पांडेय, वरुण रवानी, उत्तम तिवारी रामदेव पंडित, मधु पंडित, पंकज तिवारी, बम शंकर दुबे, काली चरणदास समेत भारी संख्या में श्रद्धालु एवं मातृशक्ति उपस्थित थी।