Move to Jagran APP

दुर्गापूजा पर रहेगी प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था

संवाद सहयोगी जामताड़ा सरकार की कड़ी शर्तों के कारण पूजा का उत्साह पूरी तरह फीक

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 06:05 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 06:05 PM (IST)
दुर्गापूजा पर रहेगी प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था
दुर्गापूजा पर रहेगी प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था

संवाद सहयोगी, जामताड़ा : सरकार की कड़ी शर्तों के कारण पूजा का उत्साह पूरी तरह फीका हो गया है। शर्तों का पूरी तरह अनुपालन कराने को पुलिस तथा प्रशासनिक विभाग तैयारी में जुटा है। इस बार पूजा पंडाल भीड़ रहित होगा। साउंड व अधिक लाइट पर भी रोक लगाई गई है। बावजूद इसके श्रद्धालुओं के पंडालों में देवी दर्शन के लिए उमड़ने की संभावना है। ऐसे में भीड़ के कारण सरकार के निर्देशों का उल्लंघन ना हो, इसके लिए 120 पूजा पंडालों तथा प्रमुख चौक-चौराहा पर दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

loksabha election banner

---जामताड़ा में सर्वाधिक पूजा स्थल : जिले के बागड़ेहरी थाना में आठ, बिदापाथर में 14, फतेहपुर में 7, कुंडहित में 14, नाला में 15, करमाटांड़ में 10, नारायणपुर में 12, मिहिजाम में 18 तथा जामताड़ा थाना क्षेत्र 22 पूजा स्थलों पर दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीसी फैज अहमद मुमताज व एसपी दीपक सिन्हा ने संयुक्त आदेश जारी कर उक्त स्थलों पर दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी 23 अक्टूबर यानी महासप्तमी से 26 अक्टूबर विजयादशमी तक प्रतिनियुक्त रहेंगे।

---पंडाल में सात से अधिक की नो एंट्री : पूजा पंडालों में सात से अधिक लोगों की एंट्री पर रोक है। वहीं पंडालों के इर्द-गिर्द ठेला व खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं होगी। विधि-व्यवस्था की समस्या के समाधान के साथ अफवाह फैलाने वालों से निपटने लिए प्रशासन ने ठोस रणनीति बनाई है। दंडाधिकारियों के द्वारा कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन पर निगाह रखने को सभी प्रखंडों के लिए वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस बार पूजा में प्रसाद वितरण, प्रतिमा स्पर्श दर्शन पर भी रोक है। मूर्ति विसर्जन के लिए भी सरकार स्तर से शर्तें लागू की गई है। नियम के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। पूजा समिति भी कार्रवाई के दायरे में रहेगी।

---- भीड़-भाड़ वाले स्थानों को किया जा रहा चिह्नित : जिले में पूजा पंडाल सरकार के निर्देश पर छोटे आकार का बन रहा है। पंडाल के नजदीक भीड़ पर प्रशासन की नजर रहेगी। लिहाजा भीड़-भाड़ वाले स्थानों को पहले से ही चिह्नित किया जा रहा है, ताकि समय रहते कदम उठाया जा सके। पूर्व के वर्षों में गांधी मैदान, दुमका रोड के यग मैदान स्थित दुर्गा मंदिर, जिला मुख्यालय शहर बीच बाजार दुर्गा मंदिर, कायस्थ पाड़ा, सर्खेलडीह, सहाना जैसे पूजा पंडालों में भारी संख्या में लोगों का जुटान होता रहा है। साथ ही विजयादशमी के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र से सटे व ग्रामीण क्षेत्र के पंडालों में भारी भीड़ उमड़ती है। इस बार कोरोना के कारण विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पंडालों के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को विशेष हिदायत दी गई है।

---- तीन दर्जन दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी सुरक्षित : थाना, प्रखंड व जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में 23 से 26 अक्टूबर देर रात तक तीन दर्जन दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी सुरक्षित मौजूद रहेंगे। आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को उपयोग किया जाएगा। पेट्रोलिग दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल रहेंगे। 22 पेट्रोलिग दंडाधिकारी की टीम गठित है। सभी टीम को अलग-अलग मार्ग आवंटित किया गया है। आवंटित मार्ग तथा पूजा पंडालों में उनकी निगरानी रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.