सूर्य ग्रहण को लेकर महिलाओं ने सुबह ही की पूजा
करमाटांड़ (जामताड़ा ) करमाटांड़ प्रखंड के विभिन्न इलाकों में पति की दीर्घायु को लेकर
करमाटांड़ (जामताड़ा ): करमाटांड़ प्रखंड के विभिन्न इलाकों में पति की दीर्घायु को लेकर महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर कामना की डोर बांधी। गुरुवार को सौभाग्यवती महिलाओं की प्रमुख पर्व वट वृक्ष की पूजा धूमधाम से की गई। यज्ञ मैदान के समीप स्थित वट वृक्ष एवं रेलवे पीडब्ल्यूआइ के समीप देर समय तक महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। गुरुवार को सूर्य ग्रहण को लेकर महिलाएं सुबह से ही पूजा-अर्चना करने को लेकर विभिन्न स्थानों में पहुंच चुकी थीं।
सौभाग्यवती महिलाओं का प्रमुख पर्व है। जल, मौली, रोली, कच्चा सूत, भिगोया हुआ चना, गुड़, फूल, तथा धूप-दीप से वट वृक्ष की पूजा की गई। वट वृक्ष की पूजा के पश्चात प्रतिदिन पान, सिदूर तथा कुमकुम से सुवासिनी स्त्री के पूजन का विधान है। व्रत के बाद फल आदि वस्तुएं बांस के पात्र में रखकर दान की गई। इस व्रत में प्राय: सामूहिक पूजा का विधान भी है।