Move to Jagran APP

चूल्हे की आग से झुलसी महिला, धनबाद रेफर

नारायणपुर (जामताड़ा) नारायणपुर थाना क्षेत्र के अमजोरा निवासी मनोज सिंह की पत्नी अनिता देवी (31) गुरुवार की सुबह नाश्ता बनाते वक्त चूल्हे की आग से झुलस गई। महिला का प्राथमिक उपचार सीएचसी नारायणपुर में करने के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 04:14 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 04:14 PM (IST)
चूल्हे की आग से झुलसी महिला, धनबाद रेफर
चूल्हे की आग से झुलसी महिला, धनबाद रेफर

नारायणपुर (जामताड़ा) : नारायणपुर थाना क्षेत्र के अमजोरा निवासी मनोज सिंह की पत्नी अनिता देवी (31) गुरुवार की सुबह नाश्ता बनाते वक्त चूल्हे की आग से झुलस गई। महिला का प्राथमिक उपचार सीएचसी नारायणपुर में करने के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि महिला अन्य दिनों की भांति गुरुवार की सुबह चूल्हे पर नाश्ता बना रही थी। इसी क्रम में उनकी साड़ी में आग लग गई। पहले तो स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया। जब आग नहीं बुझ पाई तो हल्ला करती हुई बाहर निकली। बाहर खड़े लोगों ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया। तब तक वह काफी जल चुकी थी। उनका शरीर पूरी तरह से झुलस गया है। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को उपचार के लिए सीएचसी नारायणपुर लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.