आग से महिला झुलसी
संवाद सहयोगी नारायणपुर (जामताड़ा) नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव में पूजा कर
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 06:09 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 06:09 PM (IST)
संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताड़ा) : नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव में पूजा करने के दौरान चूल्हा से अगरबत्ती जलाने के क्रम में एक महिला की साड़ी में आग लग जाने के कारण झूलस गई। घटना शनिवार सुबह नौ बजे की है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह ग्रामवासी कुमोद महतो की पत्नी 22 वर्षीय मूर्ति देवी अपने घर में पूजा करने के लिए चूल्हा से अगरबत्ती जला रही थी कि तभी अचानक उक्त महिला की साड़ी में आग लग गई। जिससे महिला झूलस गई। घटना के बाद महिला को स्वजनों ने उपचार के लिए 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर लाया। यहां चिकित्सकों ने महिला का उपचार करने के बाद घर जाने की छुट्टी दे दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें