Move to Jagran APP

छत से गिरी महिला जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

छत से गिरी महिला जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 04:02 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 04:02 AM (IST)
छत से गिरी महिला जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
छत से गिरी महिला जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

छत से गिरी महिला जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, जामताड़ा : शनिवार मध्यरात्रि के बाद जामताड़ा थाना क्षेत्र के बुधौली गांव में छत से गिरने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अन्य दिन की तरह शनिवार को भी बसंती देवी परिवार सदस्यों के साथ अपने छत पर सोई थी। मध्यरात्रि के बाद महिला छत से नीचे आने का प्रयास किया, लेकिन महिला नींद में रहने के कारण सीढ़ी के विपरीत दिशा में चली गई और छत से नीचे गिर गई। परिवार वालों ने तत्काल जख्मी महिला को जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। परिवारवालों ने बताया कि परिवार के सदस्य प्रतिदिन छत के ऊपर सोते थे। महिला को नींद में सीढ़ी की दिशा दशा नहीं पता चला और वह छत से गिर गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.