पारिवारिक विवाद में महिला ने किया विषपान
पारिवारिक विवाद में महिला ने किया विषपान
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jun 2022 04:02 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2022 04:02 AM (IST)
पारिवारिक विवाद में महिला ने किया विषपान
संवाद सहयोगी, जामताड़ा : सोमवार को नाला थाना क्षेत्र के सालुका गांव में घरेलू विवाद के कारण महिला ने विषपान कर आत्महत्या का प्रयास किया। परिवारवालों को जहर खाने की भनक लगते ही गंभीर अवस्था में उक्त महिला को जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था इसी को लेकर महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन इस संबंध में पति कुछ भी करने से इंकार कर रहा था। महिला की स्थिति गंभीर है, लेकिन उपचार के बाद नियंत्रण में है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें