पति की हत्या के बाद पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश
मिहिजाम (जामताड़ा) दूसरे की ब्याहता से अवैध प्रेमप्रसंग की वजह से मिहिजाम थाना क्षेत्र के कुश्
मिहिजाम (जामताड़ा) : दूसरे की ब्याहता से अवैध प्रेमप्रसंग की वजह से मिहिजाम थाना क्षेत्र के कुशबेदिया में मारपीट के बाद प्रेमी सह युवक शंभू की हुई मौत के तीसरे दिन उसकी पत्नी ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की। मृतक शम्भू की पत्नी मामोनी केरोसिन तेल पीकर खुद को फांसी लगाने की कोशिश की। लेकिन भनक पाकर स्थानीय लोग जमा हो गए और उसे बचा लिया गया। उसे जामताड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल महिला ठीक है और अस्पताल से मुक्त भी हो गई।
बताया जा रहा है कि कुशबेदिया का 27 वर्षीय युवक शम्भू बाउरी का चित्तरंजन डीवी गर्ल्स स्कूल के पीछे एक कच्चे मकान में रह रही ब्याहता महिला के साथ काफी अर्से से प्रेमप्रसंग चल रहा था। महिला को लेकर शम्भू फरार हो गया था। इसकी शिकायत शम्भू की पत्नी मामोनी ने पुलिस से भी की थी। दो दिन पूर्व शम्भू महिला को लेकर चित्तरंजन पहुंचा था। इसकी भनक लगते ही शम्भू की पत्नी अपने परिजनों के साथ महिला के घर पहुंच गई। जहां दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान शम्भू जमीन पर गिर गया। उसे सिर में चोट लगी। युवकों ने उसे उसी हालत में कुशबेदिया छोड़ दिया और सुबह उसकी मौत हो गई। उसके बाद मृतक शम्भू के पिता के बयान पर पुलिस ने मृतक की पत्नी मामोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर छोड़ दिया। इस घटना के बाद पत्नी मामोनी अपने घर कुशबेदिया आई और आत्महत्या की कोशिश की।