Move to Jagran APP

सफेद पत्थरों को धंधेबाजों ने ठिकाने लगाया

मिहिजाम (जामताड़ा) दामोदर नदी के किनारे जमा किए गए छोटे-छोटे सफेद पत्थर को धंधेबाजों

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 06:43 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 06:43 PM (IST)
सफेद पत्थरों को धंधेबाजों ने ठिकाने लगाया
सफेद पत्थरों को धंधेबाजों ने ठिकाने लगाया

मिहिजाम (जामताड़ा) : दामोदर नदी के किनारे जमा किए गए छोटे-छोटे सफेद पत्थर को धंधेबाजों ने रातों-रात ठिकाने लगवा दिया। नदी किनारे एक स्थान पर छोटे-छोटे सफेद पत्थर को जमा कर रखा गया था। लेकिन अभी उन स्थानों पर पत्थर नही हैं। हालांकि पत्थर जमा करने के कई निशान वहां अब भी देखे जा सकते हैं। दैनिक जागरण ने 30 जून के अंक में नाव से खपाने के लिए क्वार्टज पत्थर वहां डंप रखे जाने को सार्वजनिक किया था। इसके बावजूद जिला खनन कार्यालय की ओर से न उसकी जांच कराई गई न मुआयना किया गया। नतीजतन रातों-रात वहां से पत्थर को ठिकाना लगा दिया गया।

loksabha election banner

स्थानीय लोगों के अनुसार नदी किनारे जमा पत्थर लंबे अर्से से वहां डंप किया जा रहा था। पत्थर व्यवसाय से जुड़े लोग नदी किनारे पत्थर जमा कराते हैं, लेकिन कहां ले जाते हैं, पता नहीं। चंद्रदीपा व लाधना पंचायत क्षेत्र पहाड़ों के तलहटी में हैं। पास में दामोदर नदी है। चंद्रदीपा पंचायत की मुखिया रासमुनी सोरेन ने नदी किनारे सफेद पत्थर जमा किए जाने के सवाल पर कहा कि इसकी जानकारी ली जाएगी। मामले में लाधना पंचायत के मुखिया से संपर्क नहीं हो सका। गौरतलब हो कि दामोदर नदी से सटे विभिन्न पंचायत क्षेत्र से नाव के सहारे सफेद पत्थर का कारोबार किया जाता है। इसे धंधे को लंबे अर्से से बदस्तूर किया जा रहा है। धंधेबाजों के लिए कहीं कोई रोक-टोक नहीं है। इसी का नतीजा रहा कि खबर छपने के बाद चंद्रदीपा पंचायत क्षेत्र के नदी किनारे से पत्थर गायब कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.