Move to Jagran APP

पत्नी को चला अवैध संबंधों का पता तो पति ने कर दी उसकी हत्या

संवाद सहयोगी जामताड़ा सदर थाना क्षेत्र के गोंदली पहाड़ी गांव में एक विवाहिता का शव संदि

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 08:15 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 08:15 PM (IST)
पत्नी को चला अवैध संबंधों का पता तो पति ने कर दी उसकी हत्या
पत्नी को चला अवैध संबंधों का पता तो पति ने कर दी उसकी हत्या

संवाद सहयोगी, जामताड़ा :

loksabha election banner

सदर थाना क्षेत्र के गोंदली पहाड़ी गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस ने बरामद किया है। महिला के गले पर भी फंदे का निशान मिला है। पुलिस ने मृतका प्रिया देवी के मायके वालों के बयान पर पति मनोज सिंह और उसकी भाभी शोभा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। मायके वालों के अनुसार प्रिया के पति मनोज का किसी और महिला के साथ संबंध था। इस बात का पता प्रिया को चल चुका था और इसी वजह से कई बार दोनों के बीच विवाद भी हो चुका था। मायके वालों ने बताया कि अपने अवैध संबंधों को छिपाने के लिए आरोपित ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर प्रिया की हत्या कर दी।

मायके वालों के बयान पर पुलिस ने हत्या में पति मनोज सिंह, भाभी शोभा देवी समेत ससुराल के कई अन्य सदस्यों को आरोपित बनाया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे जामताड़ा टाउन थाना की पुलिस ने विवाहिता के शव को घर से बरामद कर लिया है। मृतिका के गले में फंदे का निशान मिला है। पुलिस ने मृतक विवाहिता की मां के आवेदन पर मायकेवाले पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतिका के पति व भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की अनुसंधान त्वरित गति से चल रही है मायके वाले के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है पति व भाभी को गिरफ्तार कर लिया गया है गिरफ्तार दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.