मुरलीपहाड़ी में मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों की मंत्रणा
नारायणपुर प्रखंड के मुरलीपहाड़ी में बजरंगबली मंदिर निर्माण के लिए स्थानीय लोगों ने रविवार को धनेश्वर सिंह की अध्यक्षता में मंत्रणा की।
संवाद सहयोगी, मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा): नारायणपुर प्रखंड के मुरलीपहाड़ी में बजरंगबली मंदिर निर्माण के लिए स्थानीय लोगों ने रविवार को धनेश्वर सिंह की अध्यक्षता में मंत्रणा की। मंदिर का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने और भव्य निर्माण के लिए समाज के अधिक से अधिक लोगों का सहयोग लेने पर भी विचार विमर्श हुआ। अध्यक्ष धनेश्वर सिंह ने कहा कि बजरंगबली की आराधना मात्र से ही मनुष्य के सारा संकट दूर हो जाते हैं। समाज के सभी वर्ग के लोगों के मंदिर निर्माण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया। बैठक में मंदिर की गुंबद ईंट से जोड़ने का निर्णय लिया गया। गुंबद की ऊंचाई 31 फीट होगी।
मौके पर सचिव गोवर्धन मंडल कोषाध्यक्ष पंचानंद मंडल, संतोष मंडल, पाचू मंडल, महेंद्र सिंह, रंजीत मंडल, सुरेश मंडल, पंकज यादव, भालू तुरी, डोमन सिंह, गोविद सिंह, सुबाश मंडल, प्रमोद राय, मंगर सिंह आदि उपस्थित थे।