Move to Jagran APP

खंडहर में तब्दील विद्यासागर पुस्तकालय, जमीन पर भू माफियाओं की नजर

करमाटांड़ (जामताड़ा ) जामताड़ा जिला अंतर्गत करमाटांड़ प्रखंड ईश्वर चंद्र विद्यासागर की कम

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 09:05 PM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 09:05 PM (IST)
खंडहर में तब्दील विद्यासागर पुस्तकालय, जमीन पर भू माफियाओं की नजर
खंडहर में तब्दील विद्यासागर पुस्तकालय, जमीन पर भू माफियाओं की नजर

करमाटांड़ (जामताड़ा ): जामताड़ा जिला अंतर्गत करमाटांड़ प्रखंड ईश्वर चंद्र विद्यासागर की कर्मभूमि रही है। यहां विद्यासागर पुस्तकालय और विद्यालय दोनों संचालित थी लेकिन बहरहाल खंडहर में तब्दील हो चुकी है और अब अस्तित्व भी खतरे में है। विद्यासागर पुस्तकालय को फिर से चालू करने और इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन और सरकार से भी कई गुहार लगाया पर फलाफल शून्य है।

loksabha election banner

पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर पुस्तकालय में अंकित वर्ष से पता चलता है कि पुस्तकालय व स्कूल 1931 से संचालित है। सन 1931 से ईश्वर चंद्र विद्यासागर के नाम से करमाटांड़ में पुस्तकालय संचालित थी और इसके साथ-साथ यहां विद्यालय भी चलता था। आजादी के बाद 1951 में इस जमीन को सरकार को दान कर दिया गया। कुछ वर्षों के बाद विद्यालय भवन का निर्माण दूसरी जगह सरकार की तरफ से कराया गया। यहां विद्यालय चल रहा है, पर अब तक पुस्तकालय नहीं खुल सकी। देखरेख के अभाव में लाइब्रेरी भवन अब पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चुकी है।

इतना ही नहीं जहां एक तरफ पुस्तकालय भवन जर्जर हो चुका है वहीं दूसरी ओर ऐतिहासिक धरोहर का अतिक्रमण किया जा रहा है। भू-माफिया की नजर इस जमीन पर है और इसे हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। राजकीय बुनियादी विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभु मंडल, ईश्वर चंद्र विद्यासागर के इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाने का कोशिश कर रहे हैं। इस संबंध में प्रशासन और सरकार से भी पहल करने की मांग की गई है। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि प्रशासन और सरकार इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाने के लिए कदम उठाए।

क्या कहते हैं स्थानीय लोग व शिक्षक : पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के धरोहर को बचाने को लेकर प्रशासन से पहल करने की मांग की गई। कुछ भूमाफिया की नजर इस पर लगी हुई है अगर इसे नहीं बचाया गया तो पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर का धरोहर पूरी तरह से मिट जाएगा।

-- प्रभु मंडल,शिक्षक,करमाटांड़ -- फोटो न. 13

-- पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के नाम पर 1931 से करमाटांड़ में पुस्तकालय व स्कूल संचालित है। यहां कुछ लोगों की नजर जमीन हड़पने पर लगी हुई है ऐसे में प्रशासन को ध्यान देते हुए इस धरोहर को बचाने को लेकर विशेष पहल करनी चाहिए।

-- राजन मंडल,समाजसेवी,करमाटांड़ -- फोटो न. 15


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.