झारखंड निर्माण में स्व. दुर्गा सोरेन की अहम भूमिका
झारखंड निर्माण में स्व. दुर्गा सोरेन की अहम भूमिका

झारखंड निर्माण में स्व. दुर्गा सोरेन की अहम भूमिका
संवाद सहयोगी, जामताड़ा : स्थानीय दुमका रोड स्थित झामुमो जिला कार्यलय में शनिवार को स्व. दुर्गा सोरेन की 14 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मौक़े पर पार्टी पदाधिकारियों ने स्व. दुर्गा सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही पार्टी की मजबूती के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। सभी नेताओं ने अपना विचार प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. दुर्गा सोरेन एक आंदोलनकारी के साथ-साथ पार्टी के महासचिव भी थे। अलग झारखंड आंदोलन में उनका अहम योगदान रहा है। वह अनुशासनहीनता को तनिक भी बर्दाश्त नहीं करते थे। उनकी हार्दिक इच्छा थी कि झारखंड राज्य का चहुंमुखी विकास हो। इसके लिए उन्होंने कई प्रयास भी किया। आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य रवींद्रनाथ दूबे, अशोक मंडल, कैलाश प्रसाद, आनंद टुडू, सादिक अंसारी, सुधांशु शेखर आदि उपस्थित थे।
Edited By Jagran