वाहन जांच अभियान से मचा हड़कंप
कुंडहित (जामताड़ा) कुंडहित पुलिस गुरुवार को मुर्गाबनी-राजनगर मुख्य सड़क के डुगरुपाड़
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 06:32 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 06:32 PM (IST)
कुंडहित (जामताड़ा) : कुंडहित पुलिस गुरुवार को मुर्गाबनी-राजनगर मुख्य सड़क के डुगरुपाड़ा मोड़ के समीप सघन वाहन तलाशी अभियान चलाया। कुंडहित थाने के एसआइ अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुर्गाबनी-राजनगर मुख्य सड़क पर आने जाने वाले सभी दो पहिया व चार पहिया वाहनों को रोककर जांच की। अभियान के दौरान 24 दोपहिया तथा 01 चारपहिया वाहनों की जांच की गई है। अभियान के बाबत एसआइ अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में नियमित तौर पर सघन वाहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वाहन चालकों से वाहन के साथ आवश्यक कागजातों के साथ हेलमेट और मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करने की अपील की गई। वाहन तलाशी को लेकर वाहन चालकों में अफरातफरी देखने को मिली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें