अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा
संवाद सूत्र बिदापाथर (जामताड़ा) रविवार को साहिबगंज-गोविदपुर स्टेट हाइवे पर बिदापाथर थ
By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 06:46 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 06:46 PM (IST)
संवाद सूत्र, बिदापाथर (जामताड़ा) : रविवार को साहिबगंज-गोविदपुर स्टेट हाइवे पर बिदापाथर थाना क्षेत्र के धसनियां गांव के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि घटना से किसी की हताहत की कोई सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके से गाड़ी के चालक व खलासी भागने में सफल रहा। बिदापाथर पुलिस गाड़ी को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार डब्ल्यू बी 37 बी 7542 नंबर ट्रक तेज रफ्तार से जामताड़ा की ओर से दुमका की जा रहा था। वहीं शुक्रवार को धसनियां गांव में ही एक घर में घुसे ट्रेलर को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें