ट्रैक्टर व बाइक टक्कर में दो युवक घायल
जामताड़ा चितरा-जामताड़ा मुख्य मार्ग में नावाडीह मोड़ के समीप ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर म
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 07:04 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 05:17 AM (IST)
जामताड़ा : चितरा-जामताड़ा मुख्य मार्ग में नावाडीह मोड़ के समीप ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चितरा थाना क्षेत्र के आसनबनी गांव से दो युवक बाइक पर सवार होकर जामताड़ा आ रहे थे। उसी दौरान नावाडीह मोड़ के पास ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इनमें 27 वर्षीय युवक मुन्ना दत्ता को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों युवक को जामताड़ा सदर अस्पताल लाया। प्राथमिक इलाज के बाद धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें