Move to Jagran APP

खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन तैयार

शुक्रवार को स्थानीय गांधी मैदान में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय 19वीं सब जूनियर वालीबॉल प्रतियोगिता का उपायुक्त गणेश कुमार ने नारियल फोड़कर आरंभ किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 07:38 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 06:38 AM (IST)
खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन तैयार
खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन तैयार

जामताड़ा : शुक्रवार को स्थानीय गांधी मैदान में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय 19वीं सब जूनियर वालीबॉल प्रतियोगिता का उपायुक्त गणेश कुमार ने नारियल फोड़कर आरंभ किया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी व वालीबॉल संघ के राज्य व जिलास्तरीय प्रतिनिधि मौजूद थे। प्रतियोगिता 13 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के विभिन्न 22 जिले के खिलाड़ियों का जामताड़ा आगमन हो चुका है। प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग के लिए अलग अलग व्यवस्था की गई है। उपायुक्त ने कहा कि जिले में खेल को बढ़ावा  मिले इस निमित जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के माध्यम से खिलाड़ियों को हर संभव मदद दी जाएगी एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। खिलाड़ी प्रतियोगिता में खेल भावना से प्रदर्शित करें। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने भी खिलाड़ियों को उत्साहित करते हुए कहा उज्ज्वल भविष्य निर्माण में जिस प्रकार शिक्षा आवश्यक है उसी प्रकार खेल प्रतिभा भी भविष्य निर्माण में अहम है। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग में धनबाद, पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़, रांची, हजारीबाग, कोडरमा, जामताड़ा एवं पलामू जिले के खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता संपन्न हुई।

loksabha election banner

इसी प्रकार बालिका वर्ग का भी प्रथम चरण का प्रतियोगिता संपन्न हुई। देर रात तक प्रतियोगिता चल रहा था। मौके पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मनीष दुबे, उपाध्यक्ष डीडी भंडारी, जिला ओलंपिक संघ के सचिव राजीव मिश्रा, वालीबॉल संघ के संरक्षक मोहन शर्मा, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश कात्ययान, सचिव विवेक रजक, राजीव साव, मितेश शाह, करण कुमार, निवास मंडल, अरविद मंडल, नवीन हरी, सुरेश मिस्त्री, हिमांशु तिवारी, सचिव सरोज  यादव मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.