Move to Jagran APP

चित्तरंजन के एरिया आठ में इस नहीं बनेगा आकर्षक पंडाल

संवाद सूत्र मिहिजाम (जामताड़ा) चित्तरंजन में दुर्गापूजा की रौनक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। सभ

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 05:06 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:06 PM (IST)
चित्तरंजन के एरिया आठ में इस नहीं बनेगा आकर्षक पंडाल
चित्तरंजन के एरिया आठ में इस नहीं बनेगा आकर्षक पंडाल

संवाद सूत्र, मिहिजाम (जामताड़ा): चित्तरंजन में दुर्गापूजा की रौनक धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। सभी एरिया में पूजा को लेकर पंडाल निर्माण अंतिम चरण में है। मिहिजाम कुर्मीपाड़ा सीमा से सटे चित्तरंजन के एरिया आठ में भी दुर्गापूजा पंडाल लगभग बन कर तैयार है। हालांकि इस बार एरिया कम्यूनिटी हाल में ही साधारण तरीके से पंडाल निर्माण कर पूजा संपन्न करने का निर्णय समिति ने लिया है। इस बार यहां आकर्षक मनोहारी पंडाल नहीं दिखेगा। पिछले वर्ष गुफा में विराजमान माता के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे थे। इस बार कोरोना की वजह से साधारण पंडाल बनाया जा रहा है। बजट भी आधी कम कर दिया गया है।

loksabha election banner

एरिया आठ पूजा समिति के सचिव दामोदर ओझा व अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने बताया कि गत वर्ष दुर्गापूजा का बजट चार लाख था। गत वर्ष भव्य पहाड़ी गुफा का निर्माण किया गया था। यह श्रद्धालुओं व दर्शनार्थियों के लिए आकर्षण का के ंद्र बना था। लेकिन इस वर्ष कोविड 19 से बचाव को देखते हुए बजट आधे से भी कम कर दिया गया है। इस वर्ष साधारण रूप से पंडाल को तैयार किया जा रहा है पंडाल में पूजा समिति के लोग ही मौजूद रहेंगे। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए पंडाल के बाहर से ही दर्शन करने की व्यवस्था की जायेगी। लोगों को बाहर से ही मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन करना होगा।

बताया कि पूजा में मेला का कोई भी स्टाल नहीं लगेगा। यह स्पष्ट कर दिया गया है। जबकि पूर्व के वर्ष में कम्यूनिटी हॉल के खुले मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण किया जाता था। लेकिन इस बार कम्यूनिटी हॉल के भीतर ही पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूजा के लिए लोगों की भीड़ को देखते हुए शारीरिक दूरी बनाए रखने की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। पूरा परिसर स्वयंसेवक की देखरेख में रहेगा। इसके अलावा प्रशासन की ओर से पुलिस की भी तैनाती रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.