Move to Jagran APP

हज यात्रियों की खैर पूछने वाला भी नहीं झारखंड सरकार में : डा इरफान

हज यात्रियों की खैर पूछने वाला भी नहीं झारखंड सरकार में कहां लापता हैं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डा इरफान

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 04:02 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 04:02 AM (IST)
हज यात्रियों की खैर पूछने वाला भी नहीं झारखंड सरकार में : डा इरफान
हज यात्रियों की खैर पूछने वाला भी नहीं झारखंड सरकार में : डा इरफान

हज यात्रियों की खैर पूछने वाला भी नहीं झारखंड सरकार में : डा इरफान

prime article banner

जागरण संवाददाता, जामताड़ा : झारखंड से हज के मुक़द्दस सफर पर कोलकाता से जा रहे आजमीन-ए-हज के जत्थे की खिदमत और उन्हें रवाना करने के लिए झारखंड राज्य हज समिति के चेयरमैन सह जामताड़ा विधायक डाक्‍टर इरफान अंसारी, युवा झारखंड के संरक्षक अर्शे आलम और उनकी टीम पिछले पांच दिनों से जुटी है, लेकिन झारखंड सरकार के मंत्री और विधायक नदारद हैं। जिसको लेकर झारखंड के जायरीनों में काफी रोष है। डाक्‍टर इरफान ने भी इस मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जहां एक ओर पश्चिम बंगाल सरकार की पूरी कैबिनेट, सांसद, विधायक पदाधिकारी आजमीन-ए-हज की खिदमत में लगे हुए हैं, वह झारखंड के आजमीन-ए-हज की ख़िदमत सिर्फ वे और उनके साथी कर रहे हैं। झारखंड सरकार के इस उदासीन रवैये से उन्हें काफी दुख हुआ। इससे पूरा झारखंड अपमानित महसूस कर रहा है। कहा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जायरीनों के इंतज़ामात के लिए 18 करोड़ रुपये दिए हैं, लेकिन झारखंड सरकार ने थोड़ी सी भी जहमत नहीं उठाई। यहां जायरीनों के लिए इंतज़ाम वे और उनके साथी कर रहे हैं। कहा, पता नहीं झारखंड के मंत्री, विधायक और सांसद कहां व्यस्त हैं, कि उन्हें समय ही नहीं निकल पा रहा। झारखंड के कई जायरीनों ने इस बात पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री तक लापता हैं। जिस विभाग के वे मंत्री हैं, उस विभाग के इतने बड़े कार्यक्रम में आना उन्होंने मुनासिब नहीं समझा। उनकी ख़िदमत तो दूर उन्होंने खैरियत तक नहीं पूछी। वहीं, दूसरी ओर डाक्‍टर इरफान की लगातार मुस्तैदी पर जायरीनों ने उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। पश्चिम बंगाल के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो ग़ुलाम रब्बानी ने भी झारखंड सरकार के उदासीन रवैये पर नाराजगी जाहिर की। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आजमीन-ए-हज को रवाना करने वालों में पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री फिरहाद हक़ीम, पश्चिम बंगाल हज समिति के चेयरमैन सह सांसद मो नदीमुल हक, सांसद डोला सेन, सांसद काकोली घोष, सांसद साजदा बेगम, सांसद सुदीप बंदोपाध्याय, महिला आयोग की अध्यक्ष मारिया फ़र्नांडिस, 24 परगना ज़िला परिषद के एकेएन फरहाद, झारखंड राज्य हज समिति के चेयरमैन सह विधायक डाक्‍टर इरफान अंसारी व युवा झारखंड के संरक्षक अर्शे आलम मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK