Move to Jagran APP

गरीबों में कंबल वितरण के लिए 55 लाख की मंजूरी

संवाद सहयोगी जामताड़ा जिले में मौसम के बदलने से ठंड बढ़ने लगी है। नवंबर के अंतिम पखवारे

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 05:47 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 05:47 PM (IST)
गरीबों में कंबल वितरण के लिए 55 लाख की मंजूरी
गरीबों में कंबल वितरण के लिए 55 लाख की मंजूरी

संवाद सहयोगी जामताड़ा : जिले में मौसम के बदलने से ठंड बढ़ने लगी है। नवंबर के अंतिम पखवारे में अब ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार से एकाएक बादल व सर्द हवाओं के चलते शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। सर्दी ने घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। ठंड के प्रकोप से गरीब तबके के लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। इनके पास ठंड से बचाव का कोई इंतजाम नहीं हैं। सरकारी कंबल भी उनतक नहीं पहुंची है। जबकि अन्य लोग बचाव में घर से बाहर गर्म कपड़ों से लिपट कर निकल रहे हैं।

loksabha election banner

ठंड लगने का खतरा सबसे ज्यादा गरीबों व फुटपाथ पर रात गुजारने वाले लोगों को सता रहा है। जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय को सरकारी कंबल वितरण के लिए 55 लाख 50 हजार रुपये आवंटित हो चुका है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण कंबल की खरीद व वितरण शुरू नहीं हुआ है।

वहीं विभाग के अनुसार ठंड से बचाव के लिए गरीबों के बीच निश्शुल्क कंबल का वितरण किया जाएगा। इसके लिए राशि आवंटित हुई है। प्रत्येक कंबल तीन सौ रुपये की दर से खरीदा जाएगा। इसके लिए तीन दिसंबर तक टेंडर डालने की अंतिम तिथि है। इसके बाद विभाग जिला स्तर पर बैठक कर टेंडर की प्रक्रिया फाइनल की जाएगी। इसके बाद ही कंबल की खरीदारी हो सकती है। यानी सरकारी नियमानुसार अभी भी गरीबों के बीच कंबल वितरण करने में करीब एक सप्ताह से ज्यादा समय लग सकेगा।

--- समाजसेवी संगठन भी नहीं बढ़ा रहे हाथ : गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए इस वर्ष जिले में समाजसेवी व अन्य संगठनों के लोग भी गरीबों की मदद के लिए अब तक आगे हाथ नहीं आए हैं। अब प्रशासन ही गरीबों को सहारा बना हुआ है। जब ठंड चरम पर होती है तो एक-दो समाजसेवी मदद के लिए आगे बढ़कर पहल करते हैं।

---- क्या कहते हैं पदाधिकारी : सामाजिक सुरक्षा कोषांग के निदेशक देवराम भगत ने कहा कि कंबल खरीदारी की राशि राज्य से प्राप्त हो गई है। अभी टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। टेंडर का कार्य पूरा होते ही जल्द जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.