स्थाईकरण की मांग पर 15 को पारा शिक्षकों का आंदोलन
नाला (जामताड़ा) : स्थायीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर शनिवार को नेताजी स्टेडियम में एकीकृ
नाला (जामताड़ा) : स्थायीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर शनिवार को नेताजी स्टेडियम में एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा नाला इकाई की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता इस प्रखंड अध्यक्ष शांति मय मान्ना ने की। इस दौरान हक लिए संगठित होकर आंदोलन में साथ देने की अपील की गई। कहा कि छत्तीसगढ़ के तर्ज पर जब तक पारा शिक्षक को लाभ नहीं दिया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। रांची में 15 नवंबर को स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगों को प्रस्तुत कर घोषणा करने को कहा जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर सभी पारा शिक्षकों को रांची चलने का आह्वान किया गया। इस बैठक में दयामय मंडल, पूर्ण चंद्र बाउरी, तरुण गण, सेविका हेम्ब्रम, सुनिता मुर्मू, आनंदिता मिश्रा, माला माजी, ¨रकू पाल, संजीव महतो, काजल माजी, अरुण राय, अरविंद घोष, काजल माजी, भास्कर महतो, श्यामल कापूरी, विधान चंद्र राना, बामापद मंडल आदि उपस्थित थे।