चौपाल में लगी समस्याओं की झड़ी, सीएम ने कहा-बहुत गड़बड़ है
नाला (जामताड़ा) : प्रखंड के नतूनडीह में बुधवार को आयोजित जन चौपाल में मुख्यमंत्री रघुवर दा
नाला (जामताड़ा) : प्रखंड के नतूनडीह में बुधवार को आयोजित जन चौपाल में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नारी शक्ति को आदि शक्ति बताया। कहा कि समाज, देश व राज्य के विकास में नारियों की अहम भूमिका है। उनकी भावनाओं व समर्पण को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकार ने दर्जनों योजनाएं चला रही है। चौपाल में महिलाओं ने समस्याओं की झड़ी लगा दी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां काफी गड़बड़ है। समस्याओं का अंबार है, लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है। सभी का समाधान होगा। मुनमुन चौहान ने कहा कि बच्चों के लिए आय, आवासीय तथा जाति प्रमाणपत्र निर्माण कराने में काफी दिक्कतें होती है। पदाधिकारी, कर्मचारी बेवजह परेशान करते हैं। मौके पर ही सीएम ने उपायुक्त को कर्मचारी द्वारा जांच कराकर पहल करने का निर्देश दिए। साथ ही नाराजगी भी जताया और कहा कि काफी गड़बड़ है।
मेधावी छात्रा प्रिया को 25 हजार देने का निर्देश
छात्रा प्रिया गण ने मेधावी छात्रवृत्ति देने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन फंड से 25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि उपायुक्त को देने का निर्देश दिया। सुरजीत भट्टाचार्य ने पूरे संताल परगना समेत अन्य जगहों के विद्यालयों में बांग्ला भाषा के शिक्षक व पढ़ाई चालू करने की मांग की है। कहा कि भाषा आधारित पठन-पाठन के लिए भाषा आधारित किताब व शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही जलसहियाओं द्वारा मानदेय की मांग पर मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। समस्याओं का झड़ी लगते ही मुख्यमंत्री उठ दिए कहा काफी गड़बड़ है। उपायुक्त को पहल करने का निर्देश दिया। इसके अलावा पेंशन नियमित नहीं मिलने की शिकायतें भी लोगों ने की।
जनवरी में 18 हजार युवाओं को नौकरी : इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने जनवरी महीना में 18 हजार नौजवानों को नौकरी देने की घोषणा की। कहा कि गरीबी उन्मूलन हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा झारखंड ट्राईबल डेवलपमेंट योजना के तहत 15 लाभुकों के बीच कुल तीन लाख 75 हजार का चेक दिया। समाज कल्याण विभाग के तहत दो ट्राईसाइकिल एवं दो श्रवण यंत्र का वितरण किया। इसके अलावा अंचल से कंबल वितरण, पंप सेट आदि का वितरण किया गया।
विभिन्न स्टॉल के माध्यम से आधार कार्ड निर्माण, मजदूरों के लिए जॉब कार्ड, आवास के लिए आवेदन आदि जमा किया गया।