Move to Jagran APP

झारखंड के हज यात्रियों का पहला जत्था गुरुवार को कोलकाता से रवाना

झारखंड के हज यात्रियों का पहला जत्था गुरुवार देर रात कोलकाता से रवाना

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 04:02 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 04:02 AM (IST)
झारखंड के हज यात्रियों का पहला जत्था गुरुवार को कोलकाता से रवाना
झारखंड के हज यात्रियों का पहला जत्था गुरुवार को कोलकाता से रवाना

झारखंड के हज यात्रियों का पहला जत्था गुरुवार को कोलकाता से रवाना

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, जामताड़ा : खुशनसीब हैं वो लोग जो ज़िंदगी का आगाज़ हज और उमरा से करते हैं। हज गुनाहों को धो देता है, मेरी दुआ है कि अल्लाह आपका हज कबूल करें और जिन्होंने हज नहीं किया है उन्हें भी हज पर जाने का मौका मिले। ये बातें झारखंड राज्य हज समिति के चेयरमैन सह जामताड़ा विधायक डाक्‍टरक्‍टर इरफ़ान अंसारी ने कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस टर्मिनल पर झारखंड के 377 हज यात्रियों को रवाना करने के दौरान अपने संबोधन में कहीं। डाक्‍टर इरफान ने देर रात तक हज यात्रियों को रवाना किया और उनका का हाल चाल जाना। उनके साथ बंगाल हज कमेटी के चैयरमैन नादीमुल हक, राज्य सभा सांसद डोला सेन व युवा झारखंड के संरक्षक अर्शे आलम भी मौजूद थे। इस दौरान डाक्‍टर इरफान ने एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारियों से हज यात्रियों की सुविधा के बारे में भी जानकारी ली।

एयरपोर्ट पर ही हज यात्रियों के साथ सामूहिक दुआ का अयोजन किया गया। इस दौरान पश्चिम बंगाल राज्य हज समिति के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नदीमुल हक, राज्य सभा सांसद डोला सेन व युवा झारखंड के संरक्षक अर्शे आलम ने भी हज यात्रियों को हज की मुबारकबाद पेश किया और देश में शांति, आपसी प्रेम और भाईचारा बना रहे इसके लिए सभी ने मक्का मदीना में विशेष दुआ की अपील की। मौके पर झारखंड राज्य हज समिति के कार्यपालक पदाधिकारी ज़ियाउल अंसारी, बंगाल राज्य हज समिति के कार्यपालक पदाधिकारी एम नकी, हज कोआर्डिनेटर हाजी आलम, युवा झारखंड के संरक्षक अर्शे आलम, शक़ील अहमद चौधरी, जावेद अहमद, सोहेल मल्लिक सहित एयरपोर्ट अथारिटी हज समिति के जिम्मेदार मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.