Move to Jagran APP

सुदेश महतो के सपनों को साकार करना होगा : तरुण

जागरण संवाददाता जामताड़ा झारखंड आजसू पार्टी के केंद्रीय सुप्रीमो सुदेश महतो ने राजेश म

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 07:20 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 07:20 PM (IST)
सुदेश महतो के सपनों को साकार करना होगा : तरुण
सुदेश महतो के सपनों को साकार करना होगा : तरुण

जागरण संवाददाता, जामताड़ा : झारखंड आजसू पार्टी के केंद्रीय सुप्रीमो सुदेश महतो ने राजेश महतो को फिर एक बार जामताड़ा जिलाध्यक्ष और निमाई चंद्र सेन को कार्य कारी जिलाध्यक्ष बनाया है। दोनों पदों पर इनके मनोनयन पर जामताड़ा आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। इस मौके पर तरुण गुप्ता के आवासीय कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा राजेश महतो व निमाई चंद्र सेन को माला पहनाकर खुशी का इजहार किया।

loksabha election banner

मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता तरुण गुप्ता ने कहा कि जामताड़ा की एक- एक जनता की अपेक्षा पार्टी से जुड़ी है। हर जामताड़ा वासी की इच्छा है कि आजसू पार्टी आम लोगों की पार्टी बनकर अपनी पहचान बनाए, हमें पार्टी को घर-घर तक पहुंचाना होगा। सुदेश महतो का जो सपना है, झारखंड के मूलवासी और आदिवासी के साथ साथ में पिछड़ों, दलित व वंचित समाज के हक और अधिकार को कैसे मजबूत किया जाए। साथ ही उन्हें समाज की मुख्यधारा में कैसे लाया जाए, हम सब इसी विचारधारा के साथ हमें पार्टी को मजबूत करने को प्रयासरत हैं। झारखंड में रहने वाला एक-एक व्यक्ति जिसका सपना था कि स्वर्णिम विकास युक्त झारखंड बनाने का वह काम कहीं ना कहीं अधूरा रह गया। आज भी आदिवासी, दलित व पिछड़े लोग शुद्ध पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। आजादी के इतने वर्षो के बाद भी हम लोगों को शुद्ध पानी तक नहीं दे पाएं तो विकास की बात कहना ही बेकार है। आज भी यहां के नौजवान रोजगार के लिए तरस रहे हैं, कल-कारखाने हमारे संताल परगना में विकसित नहीं हो पा रहे हैं। जामताड़ा जिले में पलायन की सबसे बड़ी समस्या है। लोग रोजगार के लिए बाहर भटक रहे हैं। हम सबने इतने वर्षो में सिर्फ सांसद और विधायक उन लोगों को बनाया जिसने यहां की जनता का शोषण किया है। मौके पर रमेश राउत, नवीन, कादिर अंसारी कार्तिक दत्त, संटू यादव, पिटू यादव, ब्रजकिशोर मरांडी, मंटू मंडल, सुधीर मंडल व अन्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.