Move to Jagran APP

ऑनलाइन प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

जागरण संवाददाता जामताड़ा महान भारतीय खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन सह खेल दिवस पर स्था

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2020 06:19 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 06:14 AM (IST)
ऑनलाइन प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा
ऑनलाइन प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

जागरण संवाददाता, जामताड़ा : महान भारतीय खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन सह खेल दिवस पर स्थानीय सावित्री देवी डीएवी प्लस टू स्कूल में खेल व खिलाड़ियों पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में समूह अ (एलकेजी-यूकेजी) में फुट प्रिटिग प्रतियोगिता, समूह ब (कक्षा 1-2) में भारतीय खिलाडियों के चित्रसंग्रह, समूह स (कक्षा 3-5) में राष्ट्रीय खेल दिवस पर श्लोगन लेखन, समूह द (कक्षा 6-8) में खेल का महत्व, ध्यानचंद: हॉकी का जादूगर ,एमसी मैरी कॉम, पीटी उषा: भारतीय ट्रैक और फील्ड की रानी, बछेंद्रीपाल, पीवी सिधु विषय पर भाषण प्रतियोगिता, समूह ई (कक्षा 9-10) में खेल दिवस पर पोस्टर निर्माण और समूह फ (कक्षा 11-12) में खेल आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

इसी तरह हिन्दी भाषण प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को पुरस्कार दिया गया।

मौके पर प्राचार्य डॉ. जीएन खान ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल वर्तमान समय में बहुत महत्वपूर्ण है। यह शरीर के साथ मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखता है। आज खेल भविष्य निर्माण का एक उपक्रम बन चुका है। अच्छे खिलाड़ियों को मान-सम्मान के साथ-साथ धन और नौकरी भी मिल जाती है। खेल दिवस पर महान खिलाड़ियों को स्मरण करना उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ क्रीड़ा क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को जानना भी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.