देश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाना उचित
संवाद सहयोगी जामताड़ा जिले के विभिन्न प्रखंडों में चल रहे सदस्यता अभियान में निर्धारित लक्ष्य प्र
संवाद सहयोगी, जामताड़ा : जिले के विभिन्न प्रखंडों में चल रहे सदस्यता अभियान में निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति करने को बुधवार को किसान भवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई की बैठक हुई। अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन ने कहा अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो राष्ट्रहित में कार्य करता है। कोरोना काल में भी अगर कोई छात्र संगठन गरीब मजदूरों की सहायता में उतरा तो वह विद्यार्थी परिषद ही है। अभी अभाविप का सदस्यता अभियान पूरे राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन कराने का निश्चय किया गया है। इसके तहत जामताड़ा में भी सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को गति देने में जुटे हुए हैं। निखिल रंजन ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में छात्रों को जानकारी दी और कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाना एक बहुत अच्छा कदम है। मौके पर जामताड़ा, देवघर के जिला संगठन मंत्री दीपक कुमार, जिला प्रमुख डॉ सोमेन सरकार, विश्वविद्यालय संयोजक संजीव दुबे, अभाविप मिहिजाम इकाई के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, जामताड़ा विद्यार्थी परिषद के सभी इकाई के कार्यकर्ता उपस्थित थे।