हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्र की चिकित्सा सेवा प्रभावित
संवाद सहयोगी जामताड़ा नियमितीकरण समेत पांच सूत्री मांगों के समर्थन में पांच अगस्त से चल रही
संवाद सहयोगी जामताड़ा : नियमितीकरण समेत पांच सूत्री मांगों के समर्थन में पांच अगस्त से चल रही अनुबंध कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी है पर दूसरा संगठन झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ के सदस्यों ने अब भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखी है। इनकी हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्र में दर्जनों स्वास्थ्य केंद्रों में ताला लटका हुआ है।
-- सदर अस्पताल में सुचारू हुई सेवा आ : अनुबंध कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाने से सदर अस्पताल में एक्सरे, प्रयोगशाला, टीकाकरण, जन औषधि केंद्र, कुपोषण उपचार केंद्र, टीबी जांच केंद्र आदि स्वास्थ्य सुविधा ठप हो गयी थी। शुक्रवार को झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्ति की घोषणा के बाद बाधित सेवाएं सुचारू हो गई है।