Move to Jagran APP

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेंस में भाग लेंगी डीएवी की अंजली

फोटो नं. 6 जागरण संवाददाता, जामताड़ा : स्थानीय डीएवी प्लस टू स्कूल के एकादश ब की छात्रा अंजली राय

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 04:32 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 04:32 PM (IST)
राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेंस में भाग लेंगी डीएवी की अंजली
राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेंस में भाग लेंगी डीएवी की अंजली

फोटो नं. 6

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, जामताड़ा : स्थानीय डीएवी प्लस टू स्कूल के एकादश ब की छात्रा अंजली राय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य स्तरीय मूल्यांकन कार्यशाला में भाग लिए बोकारो रवाना हुई। यह कार्यशाला बोकारो के बालीडीह स्थित होली क्रास स्कूल में 22 से 24 नवंबर तक होगी।

ज्ञात हो कि 19 अक्टूबर को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ था जिसमें अंजली प्रथम स्थान पर रही। कुल छह प्रतिभागी राज्य स्तर पर अपने-अपने प्रतिरूप मॉडल के साथ जामताड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्राचार्य डॉ. जीएन खान ने कहा कि इस बार बाल विज्ञान कांग्रेस का आदर्श वाक स्थानीय वस्तुओं से वैश्विक कल्याण है। प्रतियोगिता वैज्ञानिक चितन को प्रश्रय देती है। ये छोटे-छोटे बच्चे अभी से वैश्विक समस्याओं के निदान के प्रति सचेत होंगे व उपलब्ध स्थानीय वस्तुओं से कुछ ऐसा कर पाएंगे जिसका लाभ पूरे मानव समाज को होगा तो यह एक सकारात्मक कदम होगा। समस्याओं से घिरे विश्व को आज इसकी जरूरत है। प्रतिरूप के निर्माण में शिक्षक अर्चना सिंह, संगीता पाणिकर, विवेक मिश्रा व समीम अख्तर की अहम भूमिका रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.