खेल के दौरान आग और घातक हथियार का प्रयोग न करें: एसडीपीओ
संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताड़ा) : मुहर्रम के त्योहार को लेकर बुधवार को थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक हुई।
संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताड़ा) : मुहर्रम के त्योहार को लेकर बुधवार को थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक हुई। जामताड़ा के एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण ¨सह ने कहा कि अखाड़ा खिलाड़ी खेल के दौरान आग और घातक हथियार का प्रयोग नहीं करें। इससे चोट लग सकती है।
कहा कि लाइसेंस की शर्तो का अनुपालन करें। जो समस्याएं हैं उनका समाधान होगा। जो रूट है उसी में जाए, समय की पाबंदी का ख्याल रखें। सोशल मीडिया का दुरुपयोग नहीं करें। कहीं आपत्तिजनक मैसेज दिखे तो उसका खंडन करें। प्रशासन को बताएं। अफवाह पर ध्यान नही दें। पर्व के दिन सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होगा। हाइवे पर जुलूस में सर्तक रहें। इस वर्ष 21 सितंबर को क्षेत्र में मुहर्रम मनाया जाएगा। भगवानपुर में 22 सितंबर को मुहर्रम का मेला लगेगा। इस दौरान नारायणपुर के मेला मैदान में प्राथमिक उपचार के साधन व पानी की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई। दीघारी में शराबियों पर अंकुश लगाने, मिर्जापुर में सड़क को ठीक करने की मांग की गई। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि मांग पूरी की जाएगी। पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध यादव, बीडीओ महेश्वरी यादव, थाना प्रभारी अजय कुमार ¨सह, उपप्रमुख दलगो¨वद रजक, बीस सूत्री अध्यक्ष संजय पोद्दार, जिप सदस्य उमाचरण साव, मुखिया बालेश्वर हेम्ब्रम, कल्पना हेम्ब्रम, रानी बास्की, रियाज अहमद, गफूर शेख, अश्विनी
प्रसाद, कांग्रेस यादव, लस्करी शेख, मो. नेमा, शेख सलाउद्दीन आदि उपस्थित थे।
फतेहपुर : फतेहपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार रवि ने की। थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ¨सह ने कहा कि शांति से पर्व मनाएं। क्षेत्र के बनगढ़ी, खिजुरीया, आधारों, भागुपाड़ा, बामनडीहा आदि जगहों पर 21 एवं 22 सितंबर को लाइसेंसधारी ताजिया निकालकर अखाड़ा का आयोजन करेंगे। अखाड़ा में किसी भी प्रकार अशांति न हो इसका पूरा प्रयास किया जाए। जिला परिषद सदस्य भुलू कोल, पारुल देवी, हिदायत मियां, काजल देवी, अनाउल असारी, अजय मेहरिया आदि उपस्थित थे।