दूसरी लहर भयावह, नियमों का पालन कर कोरोना की चेन तोड़ें : डीसी
जासं जामताड़ा राज्य सरकार की ओर से 13 मई 2021 तक विस्तारित स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के आल
जासं, जामताड़ा : राज्य सरकार की ओर से 13 मई 2021 तक विस्तारित स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के आलोक में गुरुवार को उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने कहा कि कोरोना वायरस की दूसरा लहर भयावह है। बहुत सारे लोगों का असामयिक निधन भी हो रहा है। इस विकट परिस्थिति में निवेदन है कि अत्यंत आवश्यक नहीं हो तो घरों से बाहर नहीं निकलें। अगर बाहर जाना आवश्यक हो तो मास्क लगाएं, बार-बार अपने हाथों को धोएं। सैनिटाइजर का प्रयोग करें व शारीरिक दूरी का पालन करें।
उपायुक्त ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को कोविड के मामूली लक्षण यथा बुखार, सर्दी, खांसी हो तो तुरंत नजदीकी अस्पताल जाकर अपना कोविड जांच करवाएं तथा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। कहा कि आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी दुकान, प्रतिष्ठान, मंडी आदि बंद रहेगी। कहा कि वर्तमान समय की भयावहता को देखते हुए सभी लोग सरकार व जिला प्रशासन के जारी निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करें ताकि जामताड़ा पुन: संक्रमण मुक्त हो सके।
कहा कि लोगों को टेलीफोनिक चिकित्सीय सलाह उपलब्ध कराने को 999999999 सिविल सर्जन डॉ आशा एक्का न. विशेषज्ञ चिकित्सकों का नाम, विभाग संपर्क न. और समय सारणी जारी किया है। ताकि लोग फोन पर अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चिकित्सक से परामर्श ले सकेंगे।
चिकित्सक का नाम व विभाग- मोबाइल नं0- समय 1. डा0 एस0के0 मिश्रा
(हड्डी रोग विशेषज्ञ) - 8210491588 - अप0 5 बजे से अप0 6 बजे तक
2. डा0 सी0के0 शाही- 7004019262- अप0 4 बजे से अप0 5 बजे तक
3. डा0 निलेश कुमार (फिजिशियन) 9431281706- अप0 4 बजे से अप0 6 बजे तक
4. डा0 बिरेन्द्र कुमार
(नेत्र रोग विशेषज्ञ)- 7979968462 अप0 4 बजे से अप0 5 बजे तक
5. डा0 पी0के0 शर्मा
(नेत्र रोग विशेषज्ञ)- 7004383606 अप0 4 बजे से अप0 6 बजे तक
6. डा0 अजहर उल हक शाही (शिशु रोग विशेषज्ञ) - 7979970612 - दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
7. डॉ. दिनेश प्रसाद (ईएनटी) - 7004208937 - अप0 3 बजे से अप0 5 बजे तक
8. डॉ. चन्द्रशेखर आजाद (फिजिशियन)- 9939332042 दोपहर 2 बजे से साम 5 बजे तक
9. डॉ. सुबोध कुमार
(स्कीन विशेषज्ञ) - 9631593467 दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
10. डॉ. अर्णव स्वरूप
(दंत चिकित्सक)- 9162922799 दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक
11. डॉ दीपशिखा रामानी
(दन्त चिकित्सक)- 8944922741 दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
12. डॉ. अमूल्या गुलाब लकड़ा (स्त्री रोग विशेषज्ञ) - 9123271915 शाम 4 बजे से 6 बजे तक
13. डॉ. गुनिता लोइतोंगबम
(दंत चिकित्सक) - 9835095425 दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।