घर-घर जाकर स्कूली बच्चों को दिया राशन
विद्यासागर (करमाटांड़) प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिडारी के सचिव विकास पांडेय ने विद्यालय के बच्चों के घर-घर जाकर चावल व राशि का वितरण किया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 04:30 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 04:30 PM (IST)
विद्यासागर (जामताड़ा) : विद्यासागर (करमाटांड़) प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिडारी के सचिव विकास पांडेय ने विद्यालय के बच्चों के घर-घर जाकर चावल व राशि का वितरण किया। पांडेय ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी के आदेश के बाद धारा 144 लागू है। ऐसे में किसी तरह की भीड़-भाड़ न हो इसको ध्यान में रखते हुए समिति के लोगों के साथ घर-घर जाकर अनाज व राशि बांटी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें