नाला में मनरेगा कर्मियों ने दिया धरना
अपनी मांगों को लेकर नाला प्रखंड मुख्यालय में मनरेगा कर्मियों ने गुरुवार को धरना दिया। इस दौरान उन्होंने हड़ताल को जारी रखने का संकल्प लिया।
संवाद सहयोगी, नाला (जामताड़ा): अपनी मांगों को लेकर नाला प्रखंड मुख्यालय में मनरेगा कर्मियों ने गुरुवार को धरना दिया। इस दौरान उन्होंने हड़ताल को जारी रखने का संकल्प लिया।
संघ के प्रखंड अध्यक्ष तापस मंडल ने कहा क सभी कर्मी एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाएं। मनरेगा कर्मियों को एक लंबे समय से शोषण किया जा रहा है। कोर्ट के आदेश के आलोक में मनरेगा कर्मियों को समान काम के एवज समान वेतन नहीं मिल रहा। चतरा में बर्खास्त किए गए कर्मियों को बहाल करने, टारगेट देना बंद करने, स्थायीकरण करने की मांग की गई।
कहा कि सरकार जब-तक मांगे पूरी नहीं करती है, आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर बीपीओ प्रदीप टोप्पो, रोजगार सेवक नारायण बाद्यकर, कनीय अभियंता कुंदन कुमार ,लेखा पाल गौतम कुमार, मनोज मंडल आदि थे।