शुद्ध हवा के लिए पौधों का संरक्षण जरूरी
जामताड़ा : वन महोत्सव पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत जेबीसी प्लस टू विद्यालय के स्वयं सेवक छात्र-
जामताड़ा : वन महोत्सव पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत जेबीसी प्लस टू विद्यालय के स्वयं सेवक छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी उमेश चन्द्र मिश्र ने किया। उन्होंने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पेड़-पौधों की महत्ता पर प्रकाश डाला। बताया कि आज हम सभी पर्यावरण सुरक्षा के प्रति सजग नहीं हुए तो वह दिन दूर नहीं जब शुद्ध हवा के लिए लोग ऑक्सीजन का मास्क लगाकर सड़कों पर दिखाई देंगे और प्रत्येक व्यक्ति प्रदूषण की चपेट में रहेगा। प्रत्येक व्यक्ति रोगग्रस्त होगा और इलाज के लिए चिकित्सक नही मिलेंगे। विद्यालय परिसर में पीपल, नीम, करंज समेत कई प्रकार के छायादार पौधे लगाए। विद्यालय के प्राचार्य रामानंद पांडेय ने कहा मानव शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शुद्ध हवा आवश्यक है और यह तभी संभव है जब हम सभी पेड़-पौधा की सुरक्षा व संरक्षण के प्रति सजग रहेंगे। मौके पर रामाश्रय साव, सुशील मरांडी, मनोज ¨सह, कैलाश ¨सह, संतोष दास, अशोक कुमार वहीं स्वयंसेवक मुकेश कुमार, संतोष मरांडी, गोविन्द हेम्ब्रम, रोबिन मुर्मू, देवज्योति, राजदीप मिर्धा, साजिया खातून, सवेरा, सुहाना, सुस्मिता, रितेश, झुमा, जसीदा, नुरून अभिषेक मंडल आदि मौजूद थे।