Move to Jagran APP

करमाटांड़ में छह माह से डाकघर पंगु

संवाद सूत्र करमाटांड़ (जामताड़ा) करमाटांड़ प्रखंड के प्रधान डाकघर में छह माह से कं

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 06:55 PM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 06:55 PM (IST)
करमाटांड़ में छह माह से डाकघर पंगु
करमाटांड़ में छह माह से डाकघर पंगु

संवाद सूत्र, करमाटांड़ (जामताड़ा): करमाटांड़ प्रखंड के प्रधान डाकघर में छह माह से कंप्यूटर में तकनीकी खराबी के कारण लोगों को पोस्ट आफिस का लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय युवक देवघर जिला व क्षेत्र से करीब 17 किलोमीटर की दूरी तय कर जामताड़ा मुख्यालय अपने काम निपटाने को पहुंच रहे। विभाग के लोगों को इस समस्या के प्रति बात की तनिक भी चिता नहीं है। इससे रोष बढ़ रहा है।

loksabha election banner

करमाटांड़ प्रधान डाकघर में विगत 23 जुलाई से सीइएस से जुड़ने के साथ ही परेशानियां भी लोगों के सामने खड़ी हो गई है। आनलाइन की सभी कार्य प्रभावित है। अधिकांश कार्य पूर्ण नहीं हो रहा है। करमाटांड़ डाकघर में रजिस्ट्री, आइपीओ, मनीआर्डर डाक टिकट, स्टांप पेपर, स्पीड पोस्ट के साथ साथ पोस्टल आर्डर का टिकट भी लोगों को नहीं मिल रहा। इसीलिए लोगों को देवघर जिला जाना पड़ता है। जरूरतमंदों को महीने से बताया जा रहा है कि पोस्ट आफिस में लगे कंप्यूटर खराब है।

अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक इसे ठीक कराने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में पोस्ट आफिस पर बैठने वाले व काम करने वाले कर्मियों से जब पूछा जाता है तो उन्हें तकनीकी खराब बताकर वापस कर दिया जाता है। दूसरी ओर कामकाज नहीं होने के कारण रोजाना 50 से अधिक लोग बैरंग वापस लौट रहे हैं। इस कारण लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। दूसरी ओर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने बाधा पहुंच रही है।

क्या कहते हैं ग्रामीण :

---करमाटांड़ पोस्ट आफिस हाथी के दांत साबित हो रहा है। यहां के लोगों को जिस उद्देश्य के लिए पोस्ट आफिस का निर्माण किया गया था उसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों को लंबी दूरी तय कर अन्य जिला की ओर जाना पड़ रहा है ।विभाग को इस पर ध्यान देना चाहिए।

---श्यामसुंदर मंडल

--पोस्ट मास्टर उत्तम मंडल कहते हैं कि इंटरनेट सिस्टम में खराबी रहने के कारण कार्य बाधित है। जानकारी मुख्यालय को दी गई है। परंतु किसी तरह सुधार की पहल नहीं होने पर लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पोस्टल आर्डर तक नहीं मिल रहा है।

---विजय रवानी।

--- विगत दिनों रोजगार सेवक की बहाली को लेकर पोस्ट आफिस में फार्म भरना था परंतु तकनीकी खराबी के कारण देवघर जिला व जामताड़ा जिला जाकर काम करना पड़ा। इस समस्या को देखने वाला कोई नहीं है। डाकघर पंगु बन चुका है। विभाग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।---उमेश मंडल।

---कई बार पोस्ट ऑफिस का चक्कर लगाना पड़ता है स्पीड पोस्ट के लिए। काम नहीं हाता। विभाग के लोग बैरंग वापस लौटा देते हैं। करण पूछे जाने पर ओरों पर टाल देते हैं। हर वर्ग के लोग डाकघर में गड़बड़ी से परेशान हैं। विद्यार्थी रोजगार के लिए फार्म तक नहीं भर पाते। ---जीतेंद्र गुप्ता।

इधर पोस्ट मास्टर उत्तम मंडल बताया कि तकनीकी खराब है। इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गई है। उनके हाथ में गड़बड़ी सुधार नीं है। अन्यथा कब ही सारा काम व्यवस्थित कर देते। गड़बड़ी दू होने पर ही सारी उम्मीदें पूरी हो सकती।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.