बागबेर गांव में डेढ़ घंटे विलंब से शुरू हुआ मतदान
विद्यासागर (जामताड़ा) अंतिम चरण के मतदान को लेकर जहां लोगों में उत्साह था। वहीं ठंड के कारण मतदान केंद्र पर मतदान करने के लिए लोग विलंब से पहुंचे। बागबेर गांव में मतदान केंद्र संख्या 343 पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण डेढ़ घंटे विलंब से मतदान प्रारंभ हुआ। इसे लेकर मतदान के लिए लोगों की लंबी कतार काफी देर तक लगी रही। इसके साथ ही बूथ संख्या 340 में भी 10 मिनट विलंब से मतदान प्रारंभ हुआ। शुक्रवार के दिन मतदान होने के कारण मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी मतदान जुमे के बाद किया।
विद्यासागर (जामताड़ा) : अंतिम चरण के मतदान को लेकर जहां लोगों में उत्साह था। वहीं ठंड के कारण मतदान केंद्र पर मतदान करने के लिए लोग विलंब से पहुंचे। बागबेर गांव में मतदान केंद्र संख्या 343 पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण डेढ़ घंटे विलंब से मतदान प्रारंभ हुआ। इसे लेकर मतदान के लिए लोगों की लंबी कतार काफी देर तक लगी रही। इसके साथ ही बूथ संख्या 340 में भी 10 मिनट विलंब से मतदान प्रारंभ हुआ। शुक्रवार के दिन मतदान होने के कारण मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी मतदान जुमे के बाद किया। शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हुआ जिसको लेकर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन व मजिस्ट्रेट लगातार क्षेत्र भ्रमण करते रहे।
चौक-चौराहे व कई जगहों पर पुलिस की भी तैनात की गई थी। इसके साथ ही बूथ पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। दिव्यांग मतदाताओं पर भी प्रशासन की ओर से मतदान कराने के लिए सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। काफी संख्या में मतदाताओं को बूथ पर लाकर मतदान कराया गया।
इधर वृद्ध मतदाताओं में भी चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा गया। 108 वर्षीय गणपत दास ने बूथ नंबर 338 पर मतदान करते हुए बताया कि विकास के नाम पर मतदान कर रहे हैं। युवा मतदाता भी उत्साहित दिखे। बूथ 320 पर युवा वर्ग पहली बार जोश व उत्साह के साथ अपना मतदान किया। आदर्श बूथ सीकर पोसनी को सुसज्जित तरीके से सजाकर मतदाताओं को आकर्षित किया गया था। प्रखंड के कंट्रोल रूम से बीडीओ पल्लवी सिन्हा नजर रखी हुई थीं।