पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
नारायणपुर (जामताड़ा) गोविदपुर -साहिबगंज हाइवे पर करमदाहा मोड़ के पास नारायणपुर पुि
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 07:39 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:11 AM (IST)
नारायणपुर (जामताड़ा) : गोविदपुर -साहिबगंज हाइवे पर करमदाहा मोड़ के पास नारायणपुर पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच अभियान में पुलिस ने कुल 39 वाहनों के कागजातों की जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बाइक चालकों को पुलिस ने बताया कि बाइकों के आवश्यक कागजात साथ लेकर चलें। साथ ही हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। कोरोना वायरस के मद्देनजर सावधानी बरतनी है। अति आवश्यक हो तो ही घर से बाहर निकलना है। वाहन जांच की खबर सुनकर कई लोगों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी तो कई लोगों ने मार्ग ही बदल लिए थे। वाहन जांच में एएसआइ रामेश्वर ठाकुर व पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें